तहसीलदार उमाकान्त तिवारी बने डिप्टी कलेक्टर 

मोदीनगर। तहसील मोदीनगर में तैनात तहसीलदार उमाकान्त तिवारी को शासन ने प्रोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया है।  प्रोन्न्त के उपरान्त अपनी बर्तमान पोस्टिंग की जगह ही डिप्टी कलेक्टर बने रहेंगे।

बताते चले कि तहसीलदार उमाकान्त तिवारी यंहा बतौर तहसीलदार तैनात है। उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। कोविड-19 में उन्होंने शहर के लोगों का मन जीतने का काम किया ओर लोगों की मदद के लिए उस समय सबसे अग्रणी रहे, जब अपने अपनों से दूर हो रहे थे। उन्होंने गरीब, अनाथ, असहाय लोगों की मदद के लिए भोजन, आवास व तहसील परिसर में रसोई की व्यवस्था जैसे कार्यों को समय रहते महत्व दें पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह किया। जिसके लिए उमाकान्त तिवारी शहर की जनता के चेहते अधिकारियों में से एक है। उनके प्रोन्नत होने पर विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश सिंघल, प्रेस क्लब व उपजा के शहर अध्यक्ष अरूण वर्मा, उपजा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, उपजा के जिला संरक्षक सच्चिदानन्द पंत, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामकिशोर अग्रवाल, पूर्व रालोद विधायक पं0 सुदेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ0 देवेन्द्र शिवाच, सपा नेता रमेश प्रजापति, निष्काम सेवा जत्था से जसमीत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई फाउंडेश की अध्यक्ष कुसुम सोनी, भाजपा नेता स्वदेश जैन, सुशील जैन, मेहश तायल, संजय गुप्ता, अरविन्द अग्रवाल, सतीश जैन आदि गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।


Comments