पशुओं का अन्तिम संस्कार ठीक ढंग से न किए जाने पर रोष

मोदीनगर।  पशुओं का अन्तिम संस्कार ठीक ढंग से न किए जाने को लेकर किसानों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
नगर पंचायत निवाडी मे पंचायत द्वारा सारा रोड पर गहरे गढ्ढे पूर्व में ही खोदे हुए है। उन गढ्ढो में पशुओं का सही ढंग से अन्तिम संस्कार नही किया जाता है। जिससे उनके अवशेषों को कुत्ते, चील कौए नोच कर खाते रहते है। आलम यह है कि आसपास के क्षेत्र में दुर्गध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आसपा के खेतों में किसानों को खेती करने में भी दिक्कत आ रही है। इतना ही नही आशंका है कि अगर यही हालात रहे तो क्षेत्र में कोई बड़ी संक्रामक बीमारी फैलने का भी खतरा उत्पन हो गया है। समस्या के शीघ्र निस्तारण न होने पर भाकियू ने तहसील पर धरना देने का ऐलान किया है। भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, निदेशक विरेंद्र त्यागी, पूर्व सभासद अश्वनी त्यागी, ओमदत्त ठेकेदार, राजपाल केवट, सुरेश केवट, उमेश त्यागी, मनोज त्यागी, विनोद त्यागी आदि ने इस समस्या का पुरजोर विरोध किया है। 


Comments