मोदीनगर। महिलाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता के सम्बन्ध में उत्थान फॉउन्डेशन द्वारा चलाए गये महिला स्वच्छता जागरुकता अभियान कार्यक्रम में करीब 900 सेनेट्री पेड का वितरण किया गया।
उत्थान फाउंडेशन द्वारा कृष्णापुरी स्थित नियर जगन जूनियर हाई स्कूल, सुदामापुरी आदि में सेनेट्री पेड का वितरण महिलाओं को किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने महिलाओं को मासिक धर्म के समय ध्यान रखे जाने वाली महत्वपूर्ण जानकरी दी व उस समय संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है, यह भी महिलाओ को बताया। सदस्यों ने बताया कि एक स्वस्थ औरत ही स्वस्थ परिवार का संचालन कर सकती है। सभी ने इस अभियान की प्रशंसा की, वही संस्था की संस्थापक सचिव डॉ0 सोनिका जैन ने महिलाओं को मासिक धर्म में शर्म न करने व किसी भी प्रकार की समस्या को न छुपाने का आग्रह किया, क्यूंकि कभी-कभी शर्म-शर्म में बीमारी छुपाने से वह भयंकर रूप ले लेती है। इस अवसर पर संस्था की ओर से नीरू भार्गव , इंदु गुप्ता, ज्योति, डॉ0 सीपी सिंह आदि का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।
महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान में बांटे सेनेट्री पेड