भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने करीब 50 परिवारों से नागरिकता संशोधन कानून-2019 के संबंध में चर्चा की

मोदीनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनी टीम के साथ यंहा पंहुचे ओर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर करीब 50 से अधिक परिवारों से नागरिकता संशोधन कानून-2019 के संबंध में जन जागरण अभियान के अंतर्गत चर्चा की गई।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी का यंहा पंहुचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के अगुवाई में जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून- 2019 के संबंध में जन जागरण अभियान के अंतर्गत 50 परिवारों से चर्चा की गई। अश्वनी त्यागी  ने कहा कि विपक्ष द्वारा देश हित में लिए गए फैसलों, तीन तलाक, धारा 370, राम मंदिर व  नागरिकता संशोधन कानून-2019 पर आमने सामने बातचीत की, ओर उनकी शंकाओं को दूर किया।


कहा कि विपक्ष भ्रामक जानकारी देकर एक वर्ग विशेष को भड़का रहा है। परंतु इस कानून से किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता जाने वाली नहीं हैं। अपितु पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध व ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर शहरभर के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून-2019 का खुले दिल से स्वागत किया और उसके समर्थन में दिए गए नंबर 8866288662 पर मिस कॉल करके अपना समर्थन प्रकट किया। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष  स्वदेश जैन, अमित चैधरी, रोहित अग्रवाल, नरेश अमराला, डॉ0 अनिला आर्य, देवेंद्र चैधरी, विमल शर्मा, महेश कश्यप, नितिन मित्तल, राजू ठेकेदार, दीपा वर्मा, सभासद ललित त्यागी, मनोज विद्यापुर, आकाश शर्मा, हिमांशु थापर, संदीप सक्सेना, आकाश तायल, दौलतराम जांगीड, अमरए विनोद भटनागर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Comments