मोदीनगर। नगर पंचायत निवाडी में श्मशान घाट में ग्रामीणों ने फसलों को बर्बाद कर रहे लगभग 10 आवारा पशुओं को शमशान घाट में बांध दिया।
नगर पंचायत निवाड़ी स्थित सारा रोड पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने बताया आवारा पशु खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे है। इसके अलावा आते जाते लोगों को टक्कर भी मारते हैं। जिससे कई लोग चोटिल हो चुके है, वही खेतों का नुकसान तो है ही इसके अलावा लोगों की जान पर भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इनकी वजह से किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। नगर पंचायत को शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारी सुनने को तैयार नही है। त्यागी ने बताया कि पहले ही गन्ने का भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य नही किया गया, तो किसान धरना देंगे। इस दौरान विरेंद्र त्यागी, सभासद नरेश त्यागी, सभासद राजकुमार त्यागी, पूर्व सभासद अवनीश त्यागी, मुल कुमार त्यागी, मुनिराज त्यागी, विशेष त्यागी, लाला नाई, राजेश सैनी आदि लोग मोजूद रहें।
आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने शमशान में दिया बांध