टो देर से आये ओर चंद मिनटों में ही चल दिये सरकार

मोदीनगर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को निर्धारित समय सीमा से करीब चार घंटे विलंब से पंहुचे, कपकपाती ठण्ड़ में अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं को जंहा करीब चार घंटे इंतजार करना पड़ा, वही चंद मिनट रूकने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अपने काफिले के साथ गंतव्य के लिये रवाना हो गयें।
सोमवार की रात्री भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह निर्धारित समय सीमा से करीब चार घंटे विलंब से यंहा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल के आवास पर पंहुचे। इंतजार कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत एक माह तक चलें अभियान की समीक्षा बैठक को लेकर संकेत दिये कि पार्टी इस बार गांव प्रधान, जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख पद के लिये होने वाले चुनाव भी पार्टी सिंबल पर करायें जाने की कवायद कर रही है। उन्होने एनआरसी व सीएए को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को भारत में रहकर सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। इस कानून के लागू होने से विपक्ष बुरी तरह से बौखला गया है। भाजपा भ्रम फैलाने वाले लोगों को मुहंतोड़ जबाब देंगी, ओर देशभर में लोगों को जागयक करने का काम करेंगी। 
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का यंहा पंहुचने पर सर्वप्रथम सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह, पश्चिम प्रदेश प्रभारी अश्वनी त्यागी भाजपा विधायक डाॅ. मंजू शिवाच व    जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, लोनी चेयरमैन रंजीता धामा, मोदीनगर पालिका चेयरमैन अशोक महेश्वरी, उ0प्रद0राष्ट्रीय परिषद् के कार्यकारणी सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता स्वदेश जैन अनेक भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होने एसआरएम विवि के प्रांगण में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। यंहा स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी नेताओं से एक माह के तक चलने वाले इस अभियान के अन्तर्गत संगठन को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करने की अपील की। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के देश में अराजकता का माहौल फैलाकर एनआरसी, सीएए के खिलाफ लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के दर्द को समझकर गांव में शौचालय निर्माण, तीन तलाक, कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना विभिन्न तरह की लाभकारी योजनाओं का क्रियांवन कर देश से गरीबी को हटाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब गरीब का बेटा चलता है, तो दुनिया उसके पीछे चलती है। नरेंद्र मोदी को चैतन्य महाप्रभु का आर्शीवाद प्राप्त है। उन्हांेने 22 जनवरी को मेरठ में होने वाली रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली की समीक्षा भी की। सिंह ने पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेंत मौजूद विधायकों से मेरठ में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाये जाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मोहित बेनीवाल, ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर चैधरी, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, देवेंद्र चैधरी, मयकं गोयल, मुरादनगर चेयरमैन विकास तेवतिया, अरविंद भारतीय, हरीश ठाकुर, नरेश अमराला, सुभाष सांगवान, पुनीत कंसल, महेश कश्यप, विमल शर्मा, देवराज मित्तल, सभासद ललीत त्यागी, अनुज त्यागी, अजय सेन, नवीन जायसवाल,  आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहें। 


Comments