रैली पर प्रतिबंध लगाने पर
मोदीनगर। सपा की ओर से संविधान बचाओं रैली को पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमति न दिये जाने से क्षुब्ध रैली निकालने पर अड़िग पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने इसे भाजपा की साजिश व लोकतंत्र के मूल्यों पर कठोरा घात बताया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपाईयों द्वारा धारा 144 का खुला उल्लंघन होने पर पुलिस प्रशासन अनदेखी करता है ओर विरोधी दलों के साथ तानाशाह रवैया अपनाता है। जिससे ुलिस प्रशासन की दोहरी मानसिकता का पता चलता है। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर कार्रवाही किए जाने का आरोप मंढ़ा है।
बताते चले कि सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सभासद दुष्यंत यादव, पूर्व जिला सचिव मनीष बंसल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा झंडा लेकर संविधान बचाओं रैली निकालने के लियें सीकरी चुंगी पर एकत्र हुयें थे। इस रैली को निकालनें जाने हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करीब एक सप्ताह पूर्व पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। उसके बाद भी पार्टी कार्यकर्ता रैली निकालने को अड़िग हो गये। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह पुण्डीर भारी पुलिस बल के साथ रैली स्थल पर पहुंच गये। इस दौरान पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोक हुई। मामले से गुस्साऐं सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस व प्रशासन पर अपना गुस्सा निकाल किसी तरह थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह पुण्डीर को रैली न निकालने का आश्वासन दे मामले को शंात किया। सपाईयों ने अपनी मांगों से संबन्धित एक ज्ञापन डीपी सिंह पुण्डीर को सौपा।