मोदीनगर। 22 जनवरी को सीएए जन जागरण अभियान के अन्तर्गत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिये बैठक का आयोाजन किया गया।
इस दौरान महारैली को सफल बनाने के लिये बस व कारों की व्यवस्था आदि के संबंधित रूपरेखा बनाई गयी। बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिला सिंह आर्य मौजूद रहें। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने की। इस दौरान महामंत्री महेश कश्यप, अमित कराटे, संजीव शर्मा, पिंकी तोमर, दीपा वर्मा, हिमांशु थापर, अरुण यादव, नितिन मित्तल, संदीप सक्सेना, दौलतराम जागीड़, अमरए, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष चैधरी, आशीष कश्यप, विनोद भटनागर, विपिन चैधरी, विष्णु कश्यप आदि उपस्थित रहे।