मोदीनगर। जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के तत्वधान से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनसंख्या वृद्वि से समाज में होने वाली कुरीतियों के बारे में वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
निवाड़ी रोड़ स्थित गिन्नी देवी मोदी जूनियर हाईस्कूल में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ भाजपा विधायक डाॅ. मंजू शिवाच ने मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनसंख्या वृद्वि व सीएए के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि सीएए लोगों को अधिकार देने का कानून है। चंद लोगों ने इस कानून को लेकर विभिन्न तरह की भ्रांतिया फैलाई हुई है। जो समाज व देश के लिये गलत है। डाॅ. मंजू शिवाच ने कहा कि जनसंख्या वृद्वि देश में भारी विस्फोट का काम कर रही है। इसकों निरंतर करने के लिये भारत सरकार को कानून लाने की जरूरत है। इसके अलावा संगोष्ठी में मौजूद मुख्य वक्ता अनिल चैधरी ने जनसंख्या वृद्वि से देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी संकट पैदा होता जा रहा है। अगर इसे रोकने के लिये शीघ्र ही कठोर कदम नही उठाये गये तो इसके विस्फोटक परिणाम सामने आने से कोई नही रोक सकता, ओर भारत में भी गृहयुद्व जैसे हालात पैदा हो सकते है। इसकी रोकथाम के लिये जनसंख्या नियंत्रण कानून ही एक मात्र विकल्प है। चैधरी ने सीएए, जेएनयू व एएमयू व जामिया के हिसंक प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई हाथ होने की बात भी कही। इस अवसर पर अरूण चैधरी, ममता सहंगल, संजय त्यागी, अनुज त्यागी, मोहित त्यागी, ऊषा सिंह, श्रीमती शालिनी शर्मा, अशोक शर्मा, महेशा चन्द्र, सुरमेश प्रधान, प्रदीप बोस, शेखर त्यागी, सचिन त्यागी, गीता कौशिक, अजय शर्मा व दीपक शर्मा आदि मौजूद रहें।
जनसंख्या वृद्वि से गृहयुद्व की संभावना-- अनिल चैधरी