भाजपा नेता ने गरीबों को कंबल बाटकर मनाया जन्मदिन

मोदीनगर। राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य व युवा किसान समिति भाजपा के राष्ट्रीय सहसंयोजक का जन्मदिन हापुड रोड स्थित सब्जी मंडी के प्रांगण में मनाया गया। मंच का संचालन शेखर त्यागी तलहैटा व अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल  ने की। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इसके उपरांत भंडारे का स्वद चखा। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने नरेन्द्र मोदी की योजनाओं व नीतियों से जनता को अवगत कराया। श्रीकांत त्यागी ने नरेन्द्र मोदी द्वारा पारित नागरिक संशोधन बिल का पूर्ण समर्थन करते हुये कहा कि नागरिक संशोधन बिल नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है। पालिका के चेयरमैन अशोक महेश्वरी, , मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नीटू  चैधरी, विपिन त्यागी, अमित चैधरी, अमित बैंसला चुड़ियाला, विशेष मंडोला, नकुल त्यागी,  विपिन त्यागी, खुरामपुर, भानु त्यागी फतेहपुर, सचिन शर्मा, अक्षित आदि उपस्थित रहे। 


Comments