भाजपा घर-घर जाकर करेंगी सीएए की भ्रातियों को दूर- कनौजिया

मोदीनगर। भाजपा द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 पीड़ित शरणार्थियों के लिए पूरे देश मे नागरिकता कानून बन गया। जिससे शरणार्थी नागरिकों को सम्मान मिला, लेकिन कुछ लोगो द्वारा देश के एक समुदाय को भ्रम में रखकर बहकाया जा रहा है। जो बहुत ही निदंनीय है। उक्त उद्गार भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रामचन्द्र कनौजिया ने एक प्रसेवार्ता के दौरान कहें।
भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद् के कार्यकारणी सदस्य स्वदेश जैन के कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रामचन्द्र कनौजिया ने मीडिया से रूबरू हो कहा कि देश के सभी शरणार्थी देश के नागरिक हंै, हमेशा रहेंगे। विपक्ष के अलावा देश में रह राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों में लिप्त कुछ शरारती तत्वों ने सीएए को कुछ भ्रांतिया फैलाने का काम किया है। जिससे देश का एक समुदाय भ्रमित है। भकनौजिया ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यर्का घर-घर जाकर इन भ्रंातियों को दूर करने का काम करेंगा। कहा कि सीएए देश में रहने वाले सभी जातियों के लोगो के हित मे ंहै, धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यक शरणार्थियों के जीवन में आशा की एक नई किरण लेकर आने वाले नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का हमें पुरजोर समर्थन करना चाहिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष स्वदेश जैन आदि ने भी अपने विचार रखे ओर सीएए के समर्थन के लिये जागरूकता शिविर लगाये जाने की बात कही। प्रसवार्ता के दौरान सौरभ गुप्ता, प्रवीन कुमार, आकाश शर्मा, आकाश गौतम, नगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, नवीन जायसवाल, विकास कुमार आदि मौजूद रहें।


Comments